फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Daughters' hard work on the hockey field; aiming for superior performance in competitions.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हॉकी मैदान में बेटियों की मेहनत, प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य

Sun, 20 Sep 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 20 Sep 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Daughters' hard work on the hockey field; aiming for superior performance in competitions.
फोटो-56: निशा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बालिका हॉकी की नई पौध तैयार हो रही है। यहां आठ से 19 वर्ष तक की लड़कियां नियमित हॉकी का अभ्यास कर खेल की बारीकियां सीख रही हैं। सुबह और शाम के अभ्यास सत्र में खिलाड़ी ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग और गेंद पर नियंत्रण जैसी तकनीकों पर मेहनत कर रही हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर शहर और जिले का नाम रोशन करना है।
नर्सरी में हॉकी कोच सुमन ने बताया कि स्टेडियम में 25 बालिकाओं को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनकी देखरेख में खिलाड़ियों को खेल की तकनीक के साथ फिटनेस और टीम भावना का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों के खेल में लगातार निखार आ रहा है और कई बालिकाएं विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन


बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। आठ से 14 वर्ष की खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष की खिलाड़ियों को 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इससे खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

नियमित अभ्यास कर रही हूं। तीन राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया है और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। लक्ष्य आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का है।-निशा, झील मोहल्ला
0

स्टेडियम में अभ्यास के लिए अच्छा माहौल मिलने से प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी हूं। आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार अभ्यास कर रही हूं।-निधि, कुलासी
0

राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हूं। नियमित अभ्यास के जरिए खेल को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रही हूं। लक्ष्य भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं में शहर और जिले का प्रतिनिधित्व करने का है।-हिमांशी, कुलासी

0

उचित मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। अंडर-17 वर्ग में चयनित होने वाली पहली महिला खिलाड़ी हूं। स्टेडियम में प्रशिक्षण से प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है।-हितैषी, वसंत विहार

फोटो-56: निशा।

फोटो-56: निशा।

फोटो-56: निशा।

फोटो-56: निशा।

फोटो-56: निशा।

फोटो-56: निशा।

फोटो-56: निशा।

फोटो-56: निशा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed