{"_id":"6aafe6f966c609c02008391f","slug":"welcomed-dusu-vice-president-deepanshu-shaukeen-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127389-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डूसू उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डूसू उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन का किया स्वागत
Sun, 20 Sep 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो-67: डूसू उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन को बधाई देते पार्षद जितेंद्र राठी व मोहित राठी। स्रोत पार
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव-2026 में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन का भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और इनेलो पार्षद जितेंद्र राठी ने स्वागत किया। दीपांशु शौकीन बाईपास स्थित स्व. नफे सिंह राठी पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां जितेंद्र राठी और पार्षद मोहित राठी ने उन्हें जीत की बधाई दी।
जितेंद्र राठी ने कहा कि दीपांशु शौकीन ने छात्रों के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया और उनके विश्वास के बल पर बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि छात्र हित, बेहतर परिसर सुविधाएं और विश्वविद्यालय की जवाबदेही जैसे मुद्दों को लेकर दीपांशु ने चुनाव लड़ा।
दीपांशु शौकीन ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों के भरोसे का सम्मान करना और उनके मुद्दों व आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन छात्रों के समर्थन ने उन्हें जीत दिलाई।