फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dashalakshan Parva: Worship of 'Uttam Satya Dharma' (Supreme Truthfulness) held in Jain temples on the fifth day.

दशलक्षण पर्व : पांचवें दिन जैन मंदिरों में हुई उत्तम सत्य धर्म की पूजा

Sun, 20 Sep 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 20 Sep 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Dashalakshan Parva: Worship of 'Uttam Satya Dharma' (Supreme Truthfulness) held in Jain temples on the fifth day.
-फोटो-68 : जैन मंदिर में उत्तम सत्य धर्म की पूजा करती महिलाएं। स्रोत समाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। विश्व शांति और कल्याण के महापर्व पर्यूषण दशलक्षण पर्व का 5वां दिन उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया गया। श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया।
इस दिन पुष्पदंत भगवान और पार्श्वनाथ भगवान की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने 108 अर्घ्य समर्पित किए। बताया गया कि सत्य पर अटल रहना ही साधक का गुण है। ईश्वर को अंतिम सत्य मानना ही उत्तम सत्य है। दीप विधान का पाठ भी किया गया।
विज्ञापन

जैन समाज प्रधान सुनील जैन ने सत्य धर्म का अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि क्षमा, मार्दव, आर्जव और शौच आत्मा का स्वभाव हैं। सत्य, संयम, तप और त्याग आत्मिक गुणों को प्रकट करने के साधन हैं। जैन शास्त्रों में सत्य का अर्थ हितकारी, मित और प्रिय वचन बोलना है। जिन वचनों से किसी जीव का अहित हो या जो कड़वे हों, वे सत्य होते हुए भी असत्य माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed