{"_id":"6afd6e83c9989d50cd0b8c78","slug":"video-commandant-sunil-kumar-from-bahadurgarh-has-been-awarded-the-presidents-meritorious-service-medal-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के कमांडेंट सुनील कुमार को राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के कमांडेंट सुनील कुमार को राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया
बहादुरगढ़ के कमांडेंट सुनील कुमार को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। 18 नवंबर 2026 को महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर वार्ड-13 पार्षद मोहित राठी नंबरदार ने बधाई देते हुए इसे बहादुरगढ़ एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव की बात बताया।
मोहित राठी नंबरदार ने कहा कि कमांडेंट सुनील कुमार ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की शानदार मिसाल कायम की है। राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित होना उनकी वर्षों की मेहनत, उत्कृष्ट कार्यशैली और देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कमांडेंट सुनील कुमार ने वर्ष 1998 में राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़ से स्नातक किया तथा भारतीय मानवाधिकार संस्थान, नई दिल्ली से मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया। जुलाई 2002 में सशस्त्र सीमा बल में ग्रुप-ए अधिकारी के रूप में सहायक कमांडेंट पद पर नियुक्त हुए। 24 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने देश के विभिन्न संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान, निर्वाचन ड्यूटी और तस्करी विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोहिमा, महाराजगंज, नरकटियागंज, फालाकाटा और श्रीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देते हुए उन्होंने परिचालन एवं प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं तथा हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए। प्रशिक्षण एवं आधारभूत ढांचे के विकास में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया।
उनकी सेवाओं के लिए महानिदेशक एसएसबी द्वारा सिल्वर एवं गोल्डन डिस्क और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त का विशेष प्रशस्ति-पत्र तथा वर्ष 2025 में सराहनीय सेवा पदक सहित अनेक सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। उनके नाम 14 प्रशस्ति पुरस्कार एवं 26 प्रशंसा-पत्र भी हैं।
वर्तमान में कमांडेंट सुनील कुमार 67वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, तवांग में कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं तथा भूटान सीमा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित होना उनके गौरवशाली सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मोहित राठी नंबरदार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुनील कुमार की यह उपलब्धि बहादुरगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली है और समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।