Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major incident in Hansi due to a cylinder blast; three houses collapsed in the powerful explosion, leaving 5 people—including two children—injured.
{"_id":"6afc81220bc11a842c05c23b","slug":"video-major-incident-in-hansi-due-to-a-cylinder-blast-three-houses-collapsed-in-the-powerful-explosion-leaving-5-people-including-two-children-injured-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, जोरदार धमाके में तीन मकान ढहे, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, जोरदार धमाके में तीन मकान ढहे, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल
हांसी।हांसी-जींद रोड पर ढाणी चदरपुल के पास स्थित ढाणी चमारान में मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे एक मकान में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 500 मीटर दूर तक आसपास के मकानों की छतें तक हिल गईं। ब्लास्ट के कारण तीन मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि जिस मकान में सिलेंडर फटा, वह पूरी तरह से जमींदोज हो गया।जानकारी के अनुसार, यह मकान प्रताप सिंह का है। हादसे के समय मकान में मौजूद प्रताप सिंह का बेटा नवीन, नवीन की भाभी एवं दीपक की पत्नी सुनीता, दीपक का करीब 8 वर्षीय बेटा निखिल और करीब 5 वर्षीय बेटी मीत गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद पूरा मकान ढह गया और चारों लोग मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चारों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहनों की मदद से सभी को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
पड़ोसी के मकान का कमरा भी गिरा, बाल-बाल बची महिला सिलेंडर ब्लास्ट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रताप सिंह के मकान की ईंटें करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरीं। मकान के तीन कमरों की छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं पड़ोसी गोपाल के मकान का एक कमरा भी गिर गया। बताया जा रहा है कि गोपाल के बेटे की बहू कुछ समय पहले ही पूजा करने के बाद कमरे से बाहर निकली थी, जिससे वह बाल-बाल बच गई। पड़ोसी हरिओम ने बताया आंखों देखा हाल
मौके पर मौजूद पड़ोसी हरिओम ने बताया कि धमाका बहुत जबरदस्त था। उनके भाई गोपाल के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। धमाके के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि यदि आसपास के लोग समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें जींद रोड पर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर हर पहलू की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।