Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If negligence in cleanliness is found, a notice will be issued on the spot; collusion will be curbed

Hisar News: सफाई में लापरवाही मिली तो मौके से ही जारी होगा नोटिस, सांठगांठ पर लगेगी लगाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
If negligence in cleanliness is found, a notice will be issued on the spot; collusion will be curbed
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर अब मौके पर ही कार्रवाई होगी। कहीं गंदगी मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यालय लौटकर फाइलों में नोटिंग करने और नोटिस जारी करने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा के निर्देश पर एक विशेष मोबाइल एप तैयार कराया गया है। इसके जरिए निरीक्षण के दौरान गंदगी की फोटो अपलोड करते ही संबंधित सफाई एजेंसी को हाथोंहाथ ऑनलाइन नोटिस जारी किया जा सकेगा। इससे कार्रवाई में देरी और अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत की गुंजाइश कम होगी।
विज्ञापन

अब तक सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को कार्यालय पहुंचकर फाइल पर नोटिंग करनी पड़ती थी। इसके बाद संबंधित सफाई निरीक्षक, दारोगा या एजेंसी को नोटिस जारी किया जाता था। इस प्रक्रिया में कई दिन लग जाते थे। नई व्यवस्था में एएसआई, एसआई या सीएसआई मौके पर ही गंदगी की फोटो खींचकर एप पर अपलोड करेंगे। इसके बाद संबंधित जिम्मेदार एजेंसी को तुरंत ऑनलाइन नोटिस जारी हो जाएगा। इससे कागजी कार्रवाई की लंबी प्रक्रिया से छुटकारा मिलेगा और निगरानी व्यवस्था में तेजी व पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांठगांठ और लापरवाही की गुंजाइश होगी खत्म
नई व्यवस्था से निचले स्तर पर होने वाली मिलीभगत पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पहले गंदगी मिलने के बावजूद कई बार नोटिस जारी करने में देरी कर दी जाती थी या संबंधित कर्मचारियों से सांठगांठ कर कार्रवाई टाल दी जाती थी। अब डिजिटल रिकॉर्ड में निरीक्षण की फोटो और कार्रवाई का ब्योरा दर्ज रहेगा। उच्चाधिकारी भी देख सकेंगे कि किस वार्ड या क्षेत्र में कितनी बार लापरवाही मिली और संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई हुई।
भविष्य में आमजन भी कर सकेंगे शिकायत
शुरुआती चरण में एप का इस्तेमाल नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी आंतरिक निगरानी व नोटिस जारी करने के लिए करेंगे। व्यवस्था सुचारू होने के बाद इसे आमजन के लिए भी जारी करने की योजना है। इसके बाद शहरवासी अपने आसपास गंदगी होने या कचरा नहीं उठने की शिकायत फोटो सहित एप पर दर्ज करा सकेंगे। इससे संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने में मदद मिलेगी।

----------
हमने एप तैयार कराया है। इसके माध्यम से एएसआई, एसआई या सीएसआई मौके पर जाकर गंदगी की फोटो खींचकर अपलोड करेंगे। इसके बाद संबंधित एजेंसी को हाथोंहाथ नोटिस जारी हो जाएगा। भविष्य में आमजन भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
- सी जयाश्रद्धा, आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed