Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री बोले- विरोध करने वाले अब सोशल मीडिया पर डालते हैं पोस्ट, पहले यज्ञ में डालते थे हड्डियां
{"_id":"6afc386199d55c45de04c2cf","slug":"video-video-thharathara-shasatara-bl-varathha-karana-val-ab-sashal-madaya-para-dalta-ha-pasata-pahal-yajania-ma-dalta-tha-hadadaya-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री बोले- विरोध करने वाले अब सोशल मीडिया पर डालते हैं पोस्ट, पहले यज्ञ में डालते थे हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री बोले- विरोध करने वाले अब सोशल मीडिया पर डालते हैं पोस्ट, पहले यज्ञ में डालते थे हड्डियां
गोंडा जिले के जयप्रभाग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव ने किया। दोनों संत हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर गांव के पोखर के पास बने हेलीपैड पर उतरा। कथा 17 से 25 नवंबर तक चलेगी।
सनातन के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विरोध होना स्वाभाविक है। जब यज्ञ होते थे तो राक्षस हड्डियां डाल देते थे, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं। बस इतना ही अंतर है। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनेता पर टिप्पणी नहीं करते और राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातनी हिंदू अब जाग चुका है। पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है। गोंडा में सनातन के प्रति लोगों का उत्साह देखकर मन गदगद है। कल तक संतों को केवल मांगने वाला समझा जाता था, लेकिन आज संत समाज को बहुत कुछ देने का काम कर रहे हैं।
स्वामी रामदेव ने कहा कि गोंडा में संतों का महाकुंभ उमड़ा है। उन्होंने सनातन परंपरा, संतों और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। दोनों संतों ने आयोजन के लिए श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज के प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर रविंद्र मुनि, स्वामी चिदानंद मुनि, महंत ज्ञान दास, महंत राजू दास, बलराम दास, ग्रीस दास, विधायक विनय कुमार द्विवेदी और कटरा विधायक बावन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।