{"_id":"6afc918050a87f968f038251","slug":"a-world-of-science-brought-to-life-through-models-gagandeep-disaster-management-model-and-john-indigenous-farming-model-take-the-top-spots-hisar-news-c-21-hsr1020-994110-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मॉडलों में सजी विज्ञान की दुनिया...गगनदीप का आपदा प्रबंधन तो जॉन का स्वदेशी खेती का मॉडल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मॉडलों में सजी विज्ञान की दुनिया...गगनदीप का आपदा प्रबंधन तो जॉन का स्वदेशी खेती का मॉडल अव्वल
Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
गांव गंगवा के पीएम श्री स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में साइंस के मॉडल को देखते छा
हिसार। किसी ने आपदा के खतरे से पहले चेतावनी देने वाला स्मार्ट सुरक्षा मॉडल बनाया तो किसी ने देसी बीज, प्राकृतिक खाद और पारंपरिक तरीकों से टिकाऊ खेती का रास्ता दिखाया। जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार के ऐसे ही रंग देखने को मिले।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा में मंगलवार को आयोजित प्रदर्शनी में 136 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सात उपविषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें आपदा प्रबंधन में गंगवा के गगनदीप और पारंपरिक एवं स्वदेशी कृषि पद्धतियों में गंगवा के ही जॉन सोनी ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार रहा। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पारंपरिक खेती, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन पर अपनी कल्पनाशीलता दिखाई।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन, जिला गणित विशेषज्ञ संदीप सिंधु, जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया, विद्यालय प्राचार्य जय भगवान और सरपंच भगवान दास ने किया। अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की मेहनत और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।
इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान
कृत्रिम बुद्धिमत्ता में पाबड़ा के सावन प्रथम, राजली के शुभम द्वितीय और अग्रोहा के अमन तृतीय रहे। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में हिसार के निशांत ने पहला, नारनौंद के अनिरुद्ध ने दूसरा और खरबला खेड़ा के तंजिल ने तीसरा स्थान पाया।
गणितीय मॉडलिंग में पुठी समैन के अंकुश प्रथम, गंगवा के दिलजीत द्वितीय और लोहरी राघो की सिमरन तृतीय रही। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था में बेहबलपुर के सुमित प्रथम, खरबला खेड़ा की टीना द्वितीय और थस्का के हैप्पी तृतीय रहे।
पारंपरिक एवं स्वदेशी कृषि पद्धतियों में गंगवा के जॉन सोनी प्रथम, हांसी की मुस्कान द्वितीय और आर्य नगर की दीक्षा तृतीय रही। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में नारनौंद के वंश प्रथम, शिकारपुर के जतिन द्वितीय और कुलैरी के ईशांत तृतीय रहे। आपदा प्रबंधन में गंगवा के गगनदीप प्रथम, तलवंडी राणा के सुमित द्वितीय और कोथली की डिंपल तृतीय रही।
सभी सात उपविषयों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 2100, 1800 और 1500 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस प्रकार कुल 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रयोगों ने भी खींचा ध्यान
प्रदर्शनी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नवीन कुमार और विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे वैज्ञानिक प्रयोग प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से समझाया गया।
गैस रिसाव से लेकर बिजली के खंभों तक सुरक्षा का संदेश
गंगवा के पीएमश्री राजकीय विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र गगनदीप ने स्मार्ट सुरक्षा मॉडल के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं से बचाव का तरीका प्रदर्शित किया। मॉडल में गैस रिसाव का पता लगाने के लिए एमक्यू-5 गैस संवेदक लगाया गया है। गैस का स्तर तय सीमा से अधिक होने पर यह अरडुइनो यूनो को संकेत भेजता है। इसके बाद बजर बजता है और सर्वो मोटर स्वचालित सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करती है। दूसरी व्यवस्था में अवरक्त संवेदक के माध्यम से बिजली के खंभों के आसपास सतर्कता का संदेश दिया गया है। मॉडल में गैस संवेदक, अवरक्त संवेदक, बजर, सर्वो मोटर, बैटरी और अरडुइनो यूनो का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि समय रहते चेतावनी मिलने से गैस रिसाव जैसी स्थिति में दुर्घटना का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है।
देसी बीज और प्राकृतिक खाद से टिकाऊ खेती का मॉडल
गंगवा के पीएमश्री राजकीय विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र जॉन सोनी ने पारंपरिक खेती के मॉडल में देसी बीजों, प्राकृतिक खाद और मिश्रित खेती की उपयोगिता दिखाई। मॉडल में बाजरा, दालें और सब्जियां देसी पेड़ों के साथ उगाने की विधि प्रदर्शित की गई है। मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए केंचुआ खाद, हरी खाद, गोबर और जीवामृत के इस्तेमाल को दर्शाया गया है। इसमें नीम के तेल, राख और मित्र कीटों से फसलों को बचाने के तरीके भी बताए गए हैं। तीन बहनों की खेती पद्धति में मक्का, सेम और कद्दू को एक साथ उगाने का तरीका दिखाया गया है। पारंपरिक खेती से रासायनिक खाद पर खर्च घटाने, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में मदद मिलती है।