Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The process of disconnecting an electricity connection will now be carried out via a mobile app

Hisar News: बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया अब मोबाइल एप से ही होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The process of disconnecting an electricity connection will now be carried out via a mobile app
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में अब बिजली कनेक्शनों के स्थायी विच्छेदन (परमानेंट डिस्कनेक्शन) की प्रक्रिया केवल मोबाइल एप के माध्यम से होगी। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी फील्ड कार्यालयों में मैनुअल प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अब प्रत्येक स्थायी विच्छेदन आदेश (पीडीसीओ) की कार्रवाई अनिवार्य रूप से मोबाइल एप पर ही पूरी करनी होगी। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन के संज्ञान में आया था कि सीबीओ (कमर्शियल बैक ऑफिस) टीम की ओर से आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने के बावजूद कुछ फील्ड कार्यालयों में पीडीसीओ की कार्रवाई मैनुअल तरीके से की जा रही है। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी पीडीसीओ की मैनुअल प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भी यह विषय उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा लाभ
पीडीसीओ मोबाइल एप के माध्यम से बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसर के आसपास स्थित दो अन्य बिजली कनेक्शनों के अकाउंट नंबर का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। इससे डिफॉल्टर परिसरों की पहचान करने और ऐसे परिसरों में नियमों के विरुद्ध नए बिजली कनेक्शन जारी होने की आशंका रोकने में मदद मिलेगी। एप से रियल-टाइम अपडेट, पेपरलेस प्रक्रिया और त्वरित कार्रवाई संभव होगी। इसके अलावा लंबित मामलों की निगरानी आसान होगी और प्रत्येक फील्ड गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित होने के साथ कार्यों की निगरानी भी प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

एप से सरल होगी समीक्षा और निगरानी
जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि पीडीसीओ मोबाइल एप से बिजली कनेक्शन काटने से जुड़ी सभी गतिविधियों की निगरानी और समीक्षा आसान होगी। लंबित मामलों की स्थिति पर रियल-टाइम नजर रखकर उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा सकेगा। इससे डिफॉल्टर परिसरों की पहचान, बकाया बिजली बिलों की वसूली और निगम के राजस्व संरक्षण में भी सहायता मिलेगी।


सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेशों का पूर्ण पालन करें और प्रत्येक पीडीसीओ की प्रक्रिया केवल मोबाइल एप के माध्यम से पूरी करना सुनिश्चित करें।
- विक्रम सिंह, प्रबंध निदेशक, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed