Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Curbing stubble burning, only one instance of burning confirmed this time

Hisar News: पराली की आग पर लगाम...इस बार सिर्फ एक जगह जलाने की पुष्टि

Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Curbing stubble burning, only one instance of burning confirmed this time
हांसी। पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले वर्ष खरीफ सीजन में पराली जलाने के 45 मामले सामने आए थे जबकि इस वर्ष हरसेक से मिले छह मामलों में जांच के बाद केवल एक की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं हांसी जिले के प्रशासनिक सचिव डॉ. जे. गणेशन ने उपायुक्त राहुल नरवाल की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को फसल अवशेष प्रबंधन अभियान में पूरी गंभीरता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. जे. गणेशन ने मंगलवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर फसल अवशेष प्रबंधन, मुख्यमंत्री की घोषणाओं, धान खरीद और उठान व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त राहुल नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों के समन्वय से पराली प्रबंधन पर जोर
एसीएस ने कहा कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग आपसी तालमेल से खेतों की निगरानी करें। किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि यंत्रों और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दें। उन्हें पराली का उपयोग पशु चारे और अन्य कृषि कार्यों में करने के लिए प्रेरित किया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए समझाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
छह शिकायतों में से एक की पुष्टि
अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष हरसेक से पराली जलाने के छह मामले मिले। मौके पर जांच करने पर केवल एक मामला सही पाया गया। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। इस पर डॉ. गणेशन ने संतोष जताया। उन्होंने डीसी के नेतृत्व और विभागों के बीच बेहतर समन्वय की प्रशंसा की। साथ ही पूरे सीजन में निगरानी जारी रखने को कहा।
बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति भी जांची गई। एसीएस ने लंबित कार्यों की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता रहे।

मंडियों में खरीद और उठान में तेजी लाएं
धान खरीद की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रखी जाए। खरीदी गई फसल की उठान तेजी से कराई जाए ताकि मंडियों में भीड़ और जाम की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही, आपसी समन्वय और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed