Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Police conduct anti-drug search operation; two motorcycles impounded for lack of documentation
{"_id":"6ad3a25aab985ed68f05c7ee","slug":"video-hansi-police-conduct-anti-drug-search-operation-two-motorcycles-impounded-for-lack-of-documentation-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : नशे के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, बिना कागजात दो मोटरसाइकिल इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : नशे के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, बिना कागजात दो मोटरसाइकिल इंपाउंड
हांसी। जिला पुलिस द्वारा नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस चौकी सिसाय पुल के इंचार्ज उप निरीक्षक बलवान के नेतृत्व में पुलिस चौकी सिसाय पुल, सीआईए-2 हांसी और डॉग स्क्वॉड की टीम ने गणेश कॉलोनी हांसी में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना वैध कागजात के दो मोटरसाइकिल इंपाउंड की गईं। वहीं, पुलिस चौकी अनाज मंडी की टीम द्वारा जगदीश कॉलोनी हांसी में भी सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जांच की। पुलिस का उद्देश्य नशे की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है। हांसी पुलिस द्वारा जिले में नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।