{"_id":"6ad3223e671c40d3f3060a65","slug":"video-farmers-in-hansi-gheraoed-the-bjp-office-and-burned-an-effigy-of-cm-nayab-saini-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में किसानों ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव, सीएम नायब सैनी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में किसानों ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव, सीएम नायब सैनी का पुतला फूंका
हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने फसलों की खरीद में आ रही समस्याओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। हांसी में किसानों ने बीजेपी कार्यालय का घेराव कर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका। किसानों ने आरोप लगाया कि धान और बाजरे की खरीद में निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है और किसानों को प्रति क्विंटल 200 से 300 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने के बजाय इसमें ऐसी शर्तें लागू कर रही है, जिनसे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि उनकी फसलों की खरीद निर्धारित एमएसपी पर की जाए और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
किसान नेता धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि किसानों को फसल बेचने के दौरान परेशान किया जा रहा है। धान की फसल में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती किए जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलना चाहिए और फसलों की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जानी चाहिए।
किसान नेता दशरथ मलिक ने कहा कि किसान पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी फसलों को सही समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलना चाहिए और खरीद व्यवस्था में आ रही परेशानियों को दूर किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।