फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: Hansi Secretariat illuminated with lamps on PM Modi's birthday; the scene resembled Diwali.

हांसी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर हांसी सचिवालय दीपों से जगमगाया, दिवाली जैसा दिखा नजारा

Thu, 17 Sep 2026 10:25 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:25 PM IST
Hansi: Hansi Secretariat illuminated with lamps on PM Modi's birthday; the scene resembled Diwali.
हांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत प्रदेशभर में कई सेवा, स्वच्छता और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हांसी के लघु सचिवालय परिसर को दीपों और रोशनी से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा सचिवालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और यहां दिवाली जैसा माहौल नजर आया। हरियाणा सरकार के आह्वान पर हर घर आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत सरकारी भवनों कई परियोजनाओं और घरों में मिट्टी के दीये जलाए जा रहे हैं। प्रदेश में करीब 80 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। हांसी लघु सचिवालय परिसर में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाकर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रोशनी से सजा प्रशासनिक भवन दूर से ही आकर्षण का केंद्र नजर आया। परिसर में दीपों की कतारों ने समय से पहले ही दीपावली जैसा माहौल बना दिया। अभियान के तहत प्रदेश के अन्य प्रमुख सरकारी भवनों को भी इसी तरह रोशनी और दीयों से सजाया जा रहा है। हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना बोले कि आशीर्वाद का दीया अभियान को वोकल फॉर लोकल से भी जोड़ा गया है। बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने से स्थानीय कुम्हारों और पारंपरिक कारीगरों को रोजगार का अवसर मिला है। त्योहारों से पहले दीयों की बढ़ी मांग से कुम्हार परिवारों में भी उत्साह का माहौल है। इससे पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना है। हांसी सचिवालय में जगमगाते दीयों ने जहां परिसर की खूबसूरती बढ़ाई, वहीं इस पहल के जरिए स्थानीय कारीगरों और आम लोगों की भागीदारी को भी अभियान से जोड़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: लखनऊ के विश्वकर्मा मेले में सजा स्टॉल, कारीगरों का हुनर नजर आया

17 Sep 2026

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में सफाई कर्मचारी संघ नेता व अन्य सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

17 Sep 2026

मेरठ: मेरठ में पहली बार होगा एयर शो, हवाई जहाज आसमान में दिखाएंगे करतब

17 Sep 2026

मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई ग्राहक की जान

17 Sep 2026

अंबेडकरनगर में बिना अनुमति चल रहे स्पा सेंटर पर छापा, हिरासत में दो युवतियां

17 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जोगेंद्र हाब्बी का जालग में आभारोत्सव

17 Sep 2026

बिलासपुर: नशे के खिलाफ 18 से 30 सितंबर तक अभियान चलाएगी भाजपा

17 Sep 2026
विज्ञापन

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप जीतकर लौटी मधु पटेल का भव्य स्वागत

17 Sep 2026

मोगा समेत 6 जगह रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

काशी से वडनगर के लिए सेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ

17 Sep 2026

सोनीपत रामचौक से घी व सब्जी मंडी से पनीर के सैंपल लिए, कार्रवाई के डर से दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

17 Sep 2026

कपूरथला में घर पर गिरी बिजली, हुआ लाखों रुपये का नुकसान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर जलाएं ‘दीप आशीर्वाद’, सांसद राजू बिष्ट ने दी शुभकामनाएं

17 Sep 2026

अलीगढ़ में सचिन राघव से मारपीट के वायरल वीडियो पर एसएसपी यह बोले

17 Sep 2026

कानपुर: चौबेपुर में पड़ोसियों के विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की मौत

17 Sep 2026

कैथल रैपर बादशाह को गाने से चुनौती देने वाली सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

17 Sep 2026

कानपुर में रोटरी ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य परियोजना का भव्य आगाज

17 Sep 2026

भिवानी में 18 सितंबर से सजेगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, शोभायात्रा और संपूर्ण रामलीला होगी मुख्य आकर्षण

17 Sep 2026

सोनीपत विश्वकर्मा जयंती मेहनत, हुनर, रचनात्मकता और कर्म के प्रति सम्मान का पर्व

17 Sep 2026

गोंडा: कलेक्ट्रेट परिसर में किसान यूनियन ने लगाई पंचायत

17 Sep 2026

रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने 8 सरकारी स्कूलों में बांटी 1020 नोटबुक, साक्षरता माह पर अभियान शुरू

17 Sep 2026

कैथल राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले जारी, शुक्रवार को होंगे फाइनल

17 Sep 2026

फतेहाबाद फाइनेंसरों से परेशान फार्मेसी सेल्समैन ने की आत्महत्या, हिसार के तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

17 Sep 2026

नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, प्रतिमा का अनावरण टला

रामपुर बुशहर: आनी के पनेऊ नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले ध्वजारोहण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

17 Sep 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रामपुर में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्रित

17 Sep 2026

विश्वकर्मा दिवस पर मोहनपुर बिजलीघर में हुआ पूजन

17 Sep 2026

VIDEO: मरीजों के इलाज को दान में मिलीं 17 बाईपेप मशीनें

17 Sep 2026

VIDEO: गर्मी-उमस ने किया परेशान, आज बारिश के आसार

17 Sep 2026

VIDEO: कुत्ते-बंदर हुए हिंसक...2390 को काटकर किया घायल

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed