{"_id":"6aac40d6970852d75604654e","slug":"a-pledge-to-serve-healthcare-at-your-doorstep-hisar-news-c-21-hsr1020-953684-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेवा का संकल्प...दहलीज तक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेवा का संकल्प...दहलीज तक उपचार
Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हांसी। प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जन-स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। वीरवार को विधायक विनोद भयाना ने नागरिक अस्पताल परिसर से चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह यूनिट उन इलाकों में विशेष रूप से लाभ देगी जहां अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना मुश्किल होता है। यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
मोबाइल मेडिकल यूनिट एक चलित चिकित्सा वाहन के रूप में कार्य करेगी। इसमें डॉक्टर, नर्स व आवश्यक चिकित्सा स्टाफ उपलब्ध रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह यूनिट जिला के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पहुंचेगी। इसका लक्ष्य जरूरतमंद लोगों को उनके घर व गांव के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
जिला सचिवालय और आईटीआई स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सचिवालय परिसर व आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में नागरिकों के ब्लड प्रेशर, रक्त शर्करा, लंबाई व वजन की जांच की गई। मोनिका शर्मा, रेनू व एमआरडब्ल्यू आसित ने जांच कार्य किया।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खान-पान संबंधी आवश्यक सलाह दी। शिविर में जरूरतमंद नागरिकों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।