फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A digital shield for health security... Campaign van flagged off to raise awareness about HIV and AIDS.

Hisar News: सुरक्षित सेहत का डिजिटल कवच... एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार वैन रवाना

Fri, 18 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A digital shield for health security... Campaign van flagged off to raise awareness about HIV and AIDS.
नारनौंद। एचआईवी/एड्स के प्रति समाज को जागरूक करने और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को एक विशेष लोक मीडिया अभियान का शुभारंभ किया गया। एनएचएम के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. यशपाल सिंह और एचआईवी/एड्स के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. भवनेश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विशेष प्रचार वैन को रवाना किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत लोक कला, पारंपरिक संगीत और मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच, उपचार और परामर्श सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। डॉ. भवनेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के नव-विकसित ब्रेक फ्री एप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार सामग्री पर इसका क्यूआर कोड छापा गया है।
विज्ञापन

एप की खूबी यह है कि एचआईवी/एड्स से संक्रमित होने का संदेह होने पर कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान उजागर किए बिना (पूर्ण गोपनीयता के साथ) घर बैठे अपनी मेडिकल हिस्ट्री इस पर अपलोड कर सकता है। विभाग की ओर से इस व्यक्तिगत जानकारी को पूरी तरह सुरक्षित और निजी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल :
यह लोक मीडिया अभियान 18 सितंबर को आईटीआई राखी शाहपुर, 19 को भैणी अमीरपुर, 21 को पेटवाड़, 22 को माजरा प्याऊ, 23 को पुटी मंगल खां, 24 को रामायण, 25 को आईटीआई ढाणा, 26 को राजकीय महाविद्यालय हांसी और 28 सितंबर को सोरखी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed