Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Hansi Secretariat illuminated with lamps on PM Modi's birthday; the scene resembled Diwali.
{"_id":"6aac1b892dbd8f71280840ed","slug":"video-hansi-hansi-secretariat-illuminated-with-lamps-on-pm-modis-birthday-the-scene-resembled-diwali-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर हांसी सचिवालय दीपों से जगमगाया, दिवाली जैसा दिखा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर हांसी सचिवालय दीपों से जगमगाया, दिवाली जैसा दिखा नजारा
हांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत प्रदेशभर में कई सेवा, स्वच्छता और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हांसी के लघु सचिवालय परिसर को दीपों और रोशनी से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा सचिवालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और यहां दिवाली जैसा माहौल नजर आया। हरियाणा सरकार के आह्वान पर हर घर आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत सरकारी भवनों कई परियोजनाओं और घरों में मिट्टी के दीये जलाए जा रहे हैं। प्रदेश में करीब 80 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है।
हांसी लघु सचिवालय परिसर में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाकर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रोशनी से सजा प्रशासनिक भवन दूर से ही आकर्षण का केंद्र नजर आया। परिसर में दीपों की कतारों ने समय से पहले ही दीपावली जैसा माहौल बना दिया। अभियान के तहत प्रदेश के अन्य प्रमुख सरकारी भवनों को भी इसी तरह रोशनी और दीयों से सजाया जा रहा है।
हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना बोले कि आशीर्वाद का दीया अभियान को वोकल फॉर लोकल से भी जोड़ा गया है। बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने से स्थानीय कुम्हारों और पारंपरिक कारीगरों को रोजगार का अवसर मिला है। त्योहारों से पहले दीयों की बढ़ी मांग से कुम्हार परिवारों में भी उत्साह का माहौल है। इससे पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना है। हांसी सचिवालय में जगमगाते दीयों ने जहां परिसर की खूबसूरती बढ़ाई, वहीं इस पहल के जरिए स्थानीय कारीगरों और आम लोगों की भागीदारी को भी अभियान से जोड़ने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।