{"_id":"693ed44bb632d568d1080147","slug":"video-bajrang-garg-on-crime-in-haryana-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: हरियाण में व्यापारी व उद्योगपति पूरी तरह भय के साए में जी रहे: बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हरियाण में व्यापारी व उद्योगपति पूरी तरह भय के साए में जी रहे: बजरंग गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने नरवाना के प्रमुख व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर अपराधियों द्वारा फायरिंग करके 50 लाख रुपये की फिरौती मानने पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए रोष प्रकट किया है। बजरंग गर्ग ने व्यापारी नरेश जैन से टेलीफोन पर बात करके हर प्रकार की मदद करने की लिए कहा। श्री गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को नरेश जैन से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। आज हरियाण में अपराधी खुलेआम फायरिंग करके फिरौती व मंथली मांग रहे है। हरियाण में व्यापारी व उद्योगपति पूरी तरह भय के साए में जी रहे है। अपराधी खुलेआम हरियाणा में लूटपाट, फिरौती, हत्याओं की वारदात कर रहे है। अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नही रहा। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा का पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करें और अपराधियों को पकड़कर जेलों में डाला जाएं और फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले अपराधियों का पक्का से पक्का ईलाज करें। फायरिंग करने वालों को उन्हीं के हिसाब से जवाब देने की जरूरत है ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने वाले हिम्मत ना कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।