फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Geoscientist Exam 2027: Notification Released for 127 Posts, Apply by September 22

यूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें

Thu, 03 Sep 2026 02:04 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 के लिए 127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा पूरी विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Geoscientist Exam 2027: Notification Released for 127 Posts, Apply by September 22
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 - फोटो : AI

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 के लिए 127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 है। परीक्षा का प्रारंभिक चरण 10 जनवरी 2027 को होगा, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यह परीक्षा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और केंद्रीय भूजल बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। इसके तहत भूविज्ञानी, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ और वैज्ञानिक ‘बी’ जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

नोट करें अहम तिथियां

आयोजन तारीख
आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026, शाम 6 बजे तक
प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027
मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027
व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद घोषित होगा

क्या है शैक्षणिक योग्यता की शर्तें?

  • जियोलॉजिस्ट: जियोलॉजी या इससे जुड़े विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजी)।
  • जियोफिजिस्ट/साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स): फिजिक्स या जियोफिजिक्स से जुड़े विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।
  • केमिस्ट/साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री): केमिस्ट्री या इससे जुड़े विषय में एमएससी।
  • साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी)/असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट: जियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, मरीन जियोलॉजी या हाइड्रोजियोलॉजी में स्नातकोत्तर डिग्री।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट: जियोलॉजी या इससे जुड़े विषय में स्नातकोत्तर या एकीकृत स्नातकोत्तर डिग्री।
  • असिस्टेंट जियोफिजिस्ट: जियोफिजिक्स, फिजिक्स या इससे जुड़े विषय में एमएससी/एमएससी (टेक) या एकीकृत एमएससी।
  • असिस्टेंट केमिस्ट: केमिस्ट्री या इससे जुड़े विषय में एमएससी या एकीकृत एमएससी।

श्रेणी-I: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (खान मंत्रालय) में कितने पद?

पद समूह रिक्तियां
जियोलॉजिस्ट समूह ए 29
जियोफिजिस्ट समूह ए 00
केमिस्ट समूह ए 07
असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट समूह बी 34
असिस्टेंट जियोफिजिस्ट समूह बी 35
असिस्टेंट केमिस्ट समूह बी 06
कुल - 111


श्रेणी-II: केंद्रीय भूजल बोर्ड (जल शक्ति मंत्रालय) में कुल पद

पद समूह रिक्तियां
साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी) समूह ए 05
साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री) समूह ए 01
साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स) समूह ए 01
असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट समूह बी 07
असिस्टेंट केमिस्ट समूह बी 01
असिस्टेंट जियोफिजिस्ट समूह बी 01
कुल - 16

आयु में कितने साल की छूट?

यूपीएससी की इस भर्ती में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के पात्र उम्मीदवारों को 3 साल की आयु में छूट मिलेगी। वहीं, जीएसआई/सीजीडब्ल्यूबी में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को संबंधित पद के अनुसार अधिकतम 5 साल तक की छूट दी जा सकती है।

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 शुल्क देना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और मानक विकलांगता वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

क्या है प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न?

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर कुल 400 अंक के होंगे। सामान्य अध्ययन का पेपर 100 अंक और विषय से जुड़ा पेपर 300 अंक का होगा।

स्ट्रीम पेपर-I: सामान्य अध्ययन पेपर-II: विषय से संबंधित कुल अंक
भूविज्ञान/जलभूविज्ञान 100 अंक (2 घंटे) 300 अंक (2 घंटे) 400
भूभौतिकी 100 अंक (2 घंटे) 300 अंक (2 घंटे) 400
रसायन विज्ञान 100 अंक (2 घंटे) 300 अंक (2 घंटे) 400


गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। बिना उत्तर वाले प्रश्न पर कोई अंक नहीं कटेगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में भी जोड़े जाएंगे। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्त पदों की संख्या से लगभग 6 से 7 गुना उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार की स्ट्रीम के अनुसार तीन पेपर होंगे। हर पेपर 200 अंक का होगा और इसे हल करने के लिए 3 घंटे मिलेंगे। तीनों पेपर कुल 600 अंक के होंगे।

स्ट्रीम/पद मुख्य परीक्षा के पेपर कुल अंक
भूविज्ञानी/असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट भूविज्ञान के 3 पेपर 600
जियोफिजिस्ट/असिस्टेंट जियोफिजिस्ट/साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स) जियोफिजिक्स के 3 पेपर 600
केमिस्ट/असिस्टेंट केमिस्ट/साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री) केमिस्ट्री के 3 पेपर 600
साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी)/असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट जियोलॉजी के 2 पेपर + हाइड्रोजियोलॉजी का 1 पेपर 600

हर पेपर 200 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

कैसे होगा साक्षात्कार?

व्यक्तित्व परीक्षण 200 अंकों का होगा। इसमें न्यूनतम अंक तय नहीं हैं। मुख्य परीक्षा में तय न्यूनतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इनकी संख्या रिक्तियों से लगभग दोगुनी होगी। 

कैसे करें आवेदन?

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।
  • फॉर्म जमा करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed