{"_id":"69fcb1007cc97f79840ef1ed","slug":"video-amar-ujala-story-on-satroad-kalan-village-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सातरोड कलां के सरपंच प्रदीप पूनिया बोले-पेयजल समस्या थी चुनावी मुद्दा, काफी हद तक समस्या का करवाया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातरोड कलां के सरपंच प्रदीप पूनिया बोले-पेयजल समस्या थी चुनावी मुद्दा, काफी हद तक समस्या का करवाया समाधान
गांव में 70 प्रतिशत गलियों का निर्माण करवाया जा चुका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भी बनकर तैयार है। यह कहना है गांव सातरोड कलां के सरपंच प्रदीप पूनिया का।
सरंपच के मुताबिक गांव में पेयजल की समस्या उनका चुनावी मुद्दा था जिसका काफी हद तक समाधान किया जा चुका है। अमर उजाला ने अपने अभियान मेरा गांव मेरी शान के तहत गांव के सरपंच से उनके अब तक के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों के संबंध में बातचीत की। सरपंच प्रदीप पूनिया ने बताया कि फिलहाल गांव में पशु अस्पताल और पुस्तकालय में भी काम चल रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था पर कहा कि पिछली बार में गांव में काफी जलभराव हुआ था। अब गांव में जलभराव से निपटने की व्यवस्था की जा रही है। प्रदीप पूनिया का कहना है कि अब मेरे कार्यकाल का डेढ़ साल बचा है। आगे जिस हिसाब से भी ग्रांट मिलेगी, उस हिसाब से विकास कार्य करवाए जाएंगे। सरपंच ने बताया कि जिन चुनावी मुद्दों पर मैंने चुनाव लड़ा था उनमें पेयजल समस्या का मुद्दा था। गांव के कुछ एरिया व कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंचता था। कुछ कॉलोनियों में पेयजल पहुंचाने के लिए बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण की जरूरत है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के सामने भी यह मांग रखी जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।