Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Police on alert in Hansi for Krishna Janmashtami; 7 checkpoints set up in the city.
{"_id":"6a997c9aa81297272b0a83f5","slug":"video-hansi-police-on-alert-in-hansi-for-krishna-janmashtami-7-checkpoints-set-up-in-the-city-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हांसी में पुलिस अलर्ट, शहर में लगाए 7 नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हांसी में पुलिस अलर्ट, शहर में लगाए 7 नाके
हांसी। शहर में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर प्रशासन भी पूरी तरह चौकन्ना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर शहर में 7 पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा विशेष गश्त के लिए पुलिस की टीमें भी तैनात रहेंगी। मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।