फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Women vs Hong Kong, China Women, Live Score Updates Live Blog Womens Asia Cup 2026 Match 7, Group A

एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत: हॉन्गकॉन्ग 56 पर ऑलआउट; टीम इंडिया ने 137 रन से जीता मैच; दूसरी सबसे बड़ी जीत

Thu, 03 Sep 2026 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Sep 2026 11:09 PM IST
सार

महिला एशिया कप के सातवें मुकाबले में भारत और हॉन्गकॉन्ग की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला दुबई के मैदान में खेला गया। भारत ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। स्मृति मंधाना की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
India Women vs Hong Kong, China Women, Live Score Updates Live Blog Womens Asia Cup 2026 Match 7, Group A
भारतीय टीम - फोटो : IANS

विस्तार

महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हरा दिया है। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 16.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 64 गेंद में 14 चौके और सात छक्के की मदद से 124 रन की पारी खेली। हॉन्गकॉन्ग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
विज्ञापन


इस जीत के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप के नॉकआउट यानी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अब उनका सामना ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान से पांच सितंबर को होगा। हालांकि, यह महज एक औपचारिक मैच होगा। 137 रन से जीत टीम इंडिया की टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में भारत ने मलयेशिया के खिलाफ 142 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


T20I में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत
जीत का अंतर खिलाफ स्थान टूर्नामेंट/साल
142 रन मलयेशिया कुआलालंपुर एशिया कप 2018
137 रन हॉन्गकॉन्ग दुबई एशिया कप 2026
104 रन यूएई सिलहट एशिया कप 2022
100 रन बारबाडोस बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022
97 रन इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 2025

महिला T20 एशिया कप में सबसे बड़ी जीत
जीत का अंतर विजेता टीम विपक्षी टीम स्थान साल
147 रन पाकिस्तान महिला मलयेशिया कुआलालंपुर 2018
144 रन श्रीलंका महिला मलयेशिया दांबुला 2024
142 रन भारत महिला मलयेशिया कुआलालंपुर 2018
137 रन भारत महिला हांगकांग  दुबई 2026
114 रन बांग्लादेश महिला मलयेशिया दांबुला 2024

मंधाना का शतक
मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 36वां अर्धशतक लगाया था। उन्होंने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 40 गेंदें लीं थीं। हालांकि, इसके बाद मंधाना ने सीधे चौथी गीयर में बल्लेबाजी की। उन्होंने अगले 50 रन के लिए केवल 17 गेंदें लीं। मंधाना ने 57 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े, यह जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं स्मृति मंधाना, मिताली राज का रिकॉर्ड टूटा

India Women vs Hong Kong, China Women, Live Score Updates Live Blog Womens Asia Cup 2026 Match 7, Group A
भारतीय टीम - फोटो : IANS
भारत की पारी
 
  • भारत को आठवें ओवर में पहला झटका लगा। शेफाली वर्मा बड़े शॉट के प्रयास में विकेट गंवा बैठीं। उन्हें रुचिता वेंकटेश ने मरिना के हाथों कैच कराया। शेफाली ने 17 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली।
  • इसके बाद 13वें ओवर में 111 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। प्रतिका रावल को जॉयलीन कौर ने कैच आउट कराया। प्रतिका ने 12 गेंद में 10 रन की पारी खेली।
  • भारत को तीसरा झटका ऋचा घोष के रूप में लगा। उनका कैच मरिना ने अपनी ही गेंद पर लपका। वह 11 रन बना सकीं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर नौ गेंद में 10 रन बनाकर मरिना का शिकार बनीं। 
  • मंधाना 124 रन की पारी खेल रन आउट हुईं। भारती फुलमली दो रन और दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहीं। हॉन्गकॉन्ग की ओर से मरिना ने दो विकेट लिए। वहीं, रुचिता और जॉयलीन को एक-एक विकेट मिला।

हॉन्गकॉन्ग की पारी
 
  • हॉन्गकॉन्ग को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। नंदिनी शर्मा ने मारिको हिल को क्लीन बोल्ड किया। मारिको खाता नहीं खोल पाईं।
  • इसके बाद 29 के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने यास्मिन दासवानी को भारती फुलमली के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सकीं।
  • फिर प्रेमा रावत ने दो झटके दिए। उन्होंने कप्तान नताशा माइल्स को ऋचार घोष के हाथों कैच कराया।
  • नताशा 15 रन बना सकीं। फिर कैरी चैन को शेफाली के हाथों कैच कराया। चैन एक रन बना सकीं।
  • 52 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को पांचवां झटका लगा। नंदिनी शर्मा ने मरियम बीबी को शेफाली के हाथों कैच कराया। मरियम ने सात रन बनाए।
  • फिर 54 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को छठा झटका लगा। श्री चरणी ने मरिना लैम्पलॉह को नंदिनी के हाथों कैच कराया। मरिना ने 14 रन बनाए।
  • 55 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को सातवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने एलिसन सियू को क्लीन बोल्ड किया। एलिसन खाता नहीं खोल सकीं। 
  • 55 के ही स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को आठवां झटका लगा। दीप्ति ने इकरा को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। इकरा खाता नहीं खोल सकीं।
  • 56 पर हॉन्गकॉन्ग को नौवां झटका लगा। जॉयलीन कौर रन आउट हुईं। वह एक रन बना सकीं।
  • वहीं, शानजीन शहजाद दो रन बनाकर श्री चरणी की शिकार बनीं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए।
  • वहीं, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत को दो-दो विकेट मिले।

India Women vs Hong Kong, China Women, Live Score Updates Live Blog Womens Asia Cup 2026 Match 7, Group A
भारतीय टीम - फोटो : IANS
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
 
  • भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेरणा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
  • हॉन्गकॉन्ग: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मारिको हिल, जॉयलीन कौर, मरिना लाम्प्लोह, यास्मिन दासवानी (विकेटकीपर), शानजीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सियू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed