{"_id":"677032c72e9e5b816d063397","slug":"making-rangoli-and-cultural-program-in-swadeshi-fair-hisar-news-c-21-hsr1020-533958-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वदेशी मेले में रंगोली बनाकर व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वदेशी मेले में रंगोली बनाकर व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:48 PM IST
Link Copied
हिसार। पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले का शुभारंभ समरसता महायज्ञ के साथ स्वदेशी मेले की शुरुआत हुई। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। रंगोली बनाओ व सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2,100 रुपये, द्वितीय को 1,100 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 750 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। हर प्रतिभागी को उपहार व प्रमाणपत्र भी दिया गया। स्वदेशी मेले में 29 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद की ओर से समरसता महायज्ञ से शुरुआत की जाएगी। सुबह 10 बजे भाषण प्रतियोगिता और नींबू-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दोपहर दो बजे सेवा भारती हाई स्कूल की ओर से आनंदम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
डॉ. मनमोहन को दी श्रद्धांजलि मेले में स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेला संयोजक अनिल गोयल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण 27 दिसंबर को स्वदेशी मेला बंद रहा। शनिवार को डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के उपरांत मेले की शांतिमय ढंग से शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि मेला 29 दिसंबर तक निर्धारित था लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दी गई है। 30 दिसंबर को रोजगार मेले के साथ स्वदेशी मेले का विधिवत ढंग से समापन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।