फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Process to upgrade 33 kV substation to 132 kV accelerated.

Hisar News: 33 केवी सब-स्टेशन को 132 केवी में अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Process to upgrade 33 kV substation to 132 kV accelerated.
सिवानी। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33 केवी सब-स्टेशन को 132 केवी में अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने संबंधित विभाग और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को फाइल प्रक्रिया में तेजी लाने तथा आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को इस कार्य के शीघ्र सिरे चढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

वकील कॉलोनी निवासी सन्नी श्योराण ने बताया कि सिवानी वासियों के प्रतिनिधिमंडल ने खुल्लर से मुलाकात कर 33 केवी सब-स्टेशन को 132 केवी में अपग्रेड करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खुल्लर को बताया गया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ीं समस्याओं को देखते हुए सब-स्टेशन का अपग्रेडेशन जरूरी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजेश खुल्लर ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की आस :
सब-स्टेशन के 132 केवी में अपग्रेड होने से सिवानी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे बिजली के बढ़ते लोड को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। साथ ही वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और बार-बार होने वाली बिजली कटौती जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना है। सन्नी श्योराण ने कहा कि सिवानी की बिजली व्यवस्था को मजबूत करना क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उच्च स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई होने से लोगों में उम्मीद जगी है कि अपग्रेडेशन का कार्य जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed