फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Piles of garbage scattered here and there; Samadha Road cleaned up ahead of the fair.

Hisar News: जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, मेले से पहले समाधा रोड पर कराई सफाई

Wed, 02 Sep 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 02 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage scattered here and there; Samadha Road cleaned up ahead of the fair.
हांसी। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन पर चोरी-छिपे सफाई करवाने का आरोप लगाया। बुधवार को समाधा मंदिर में होने वाले पंचमी मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर रोड पर सफाई करवाई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही हड़ताल से प्रदेश में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरकार को कचरा उठवाने के लिए पुलिस बल लगाने के बजाय कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर हुई बैठक में सरकार की ओर से कोई अधिकृत प्रतिनिधि नहीं पहुंचा और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कर्मचारी नेता विनोद जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश की तमाम कर्मचारी यूनियनें सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 13 मई का समझौता लागू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।

कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय न्याय पंचायत 13 को, सीएम से लगाएंगे न्याय की गुहार :
3 सितंबर को कार्यालय कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल होगी। 5 और 6 सितंबर को मंत्रियों के कैंप कार्यालयों पर प्रदर्शन होगा। 10 से 12 सितंबर तक जिलास्तरीय न्याय पंचायतें होंगी। 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय न्याय पंचायत आयोजित कर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed