Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Traders' association, troubled by garbage piles, meets SDM; instructions issued for spraying disinfectants.
{"_id":"6a8734f8a6dea6bbbf0ec461","slug":"video-traders-association-troubled-by-garbage-piles-meets-sdm-instructions-issued-for-spraying-disinfectants-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कचरे के ढेरों से परेशान व्यापार मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात, दवाई छिड़काव के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरे के ढेरों से परेशान व्यापार मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात, दवाई छिड़काव के निर्देश
टोहाना। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों और फैली दुर्गंध से परेशान होकर प्रधान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को एसडीएम आकाश शर्मा से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रधान वीरू अग्रवाल की अध्यक्षता में दल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर बताया कि हड़ताल के चलते शहर की सड़कों और बाजारों में कचरा जमा हो गया है। इससे दुर्गंध के साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि तुरंत सफाई व्यवस्था बहाल की जाए और कूड़े के ढेरों पर दवाई का छिड़काव करवाया जाए ताकि संक्रमण न फैले।
एसडीएम आकाश शर्मा ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मौके पर ही नगर परिषद टोहाना के अधिकारियों को फोन कर कचरे के ढेरों पर दवाई छिड़काव करवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि वह इस मुद्दे पर गुरुवार को उपायुक्त से भी चर्चा करेंगे। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।