{"_id":"6a86e41f1985e7b5d809de89","slug":"video-shimla-the-dalit-shoshan-mukti-manch-met-the-governor-and-raised-important-issues-concerning-the-sc-category-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: दलित शोषण मुक्ति मंच ने राज्यपाल से भेंट कर एससी श्रेणी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: दलित शोषण मुक्ति मंच ने राज्यपाल से भेंट कर एससी श्रेणी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया
दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य संयोजक जगत राम एवं राज्य सह-संयोजक आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। प्रतिनिधिमंडल में विवेक कश्यप, सतपाल मान, नरेश कुमार, निशा, नोख राम, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए जगत राम एवं आशीष कुमार ने कहा कि उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शिमला विजय कुमार रघुवंशी की ओर से उठाया गया जातिगत उत्पीड़न का मामला गंभीर है। दलित शीशन मुक्ति मंच ने स्पष्ट किया कि विजय कुमार प्रकरण, चुराह प्रकरण, आरक्षण रोस्टर और एससी घटक योजना जैसे मुद्दे सीधे सामाजिक न्याय और अनुसूचित जाति के सांविधानिक अधिकारों से जुड़े हैं। इन मामलों में सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो मंच संघर्ष को और तेज करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।