Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana: Shri Ram Barat procession taken out with great fanfare; the city resounded with chants of 'Jai Shri Ram'.
{"_id":"6acd1a6b86fba62d1007d8c7","slug":"video-tohana-shri-ram-barat-procession-taken-out-with-great-fanfare-the-city-resounded-with-chants-of-jai-shri-ram-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: श्री राम बारात यात्रा धूमधाम से निकाली, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: श्री राम बारात यात्रा धूमधाम से निकाली, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा शहर
टोहाना। श्री सैनी राम नाटक क्लब की ओर से सोमवार को रेलवे रोड स्थित भाटिया धर्मशाला से भगवान श्री राम की बारात यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर और आरती के साथ किया गया। पूरे शहर में जय श्री राम के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जंगजीत हुड्डा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान बलदेव सैनी ने की, जबकि मंच संचालन सुरेंद्र सैनी ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना की। बारात यात्रा भाटिया धर्मशाला से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए रामलीला स्थल पर सम्पन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।