{"_id":"6acd1a5b3f380a5bae01fb16","slug":"video-fatehabad-perfunctory-repair-of-leak-pipeline-bursts-again-as-soon-as-supply-resumes-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: लीकेज ठीक करने की खानापूर्ति, सप्लाई शुरू होते ही फिर टूटी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: लीकेज ठीक करने की खानापूर्ति, सप्लाई शुरू होते ही फिर टूटी पाइपलाइन
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर एमसी कॉलोनी मोड़ के पास पाइपलाइन लीकेज की समस्या दूर करने के बजाय लोगों की परेशानी और बढ़ गई। पिछले करीब 10 दिन से टूटी पाइपलाइन को ठीक करने पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत की, लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ। करीब आधे घंटे बाद पानी की सप्लाई शुरू होते ही पाइपलाइन दोबारा टूट गई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, सड़क में एक लोडिंग गाड़ी भी धंस गई, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों के अनुसार, पाइपलाइन में लीकेज के कारण लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत तो की, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया। पानी की सप्लाई शुरू होते ही दोबारा लीकेज होने से साफ हो गया कि मरम्मत का काम ठीक ढंग से नहीं किया गया। सड़क पर पानी फैलने और जमीन कमजोर होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
जर्जर पाइप बदलने की मांग दुकानदार राजकुमार, संजय कुमार और विकास ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग को लीकेज ठीक करने के नाम पर खानापूर्ति करने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। उनका कहना है कि पुरानी और जर्जर पाइपलाइन के कारण बार-बार लीकेज हो रहा है। ऐसे में केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या दूर नहीं होगी। विभाग को क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलना चाहिए, ताकि लोगों और दुकानदारों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।