फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Warning of a lockout at the Mandi Board office tomorrow.

Fatehabad News: कल मंडी बोर्ड कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी

Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Warning of a lockout at the Mandi Board office tomorrow.
बैठक में भाग लेते किसान नेता। संवाद
टोहाना। धान खरीद में आ रही समस्याओं के विरोध में किसान संगठन 14 अक्तूबर को मंडी बोर्ड कार्यालय पर तीन घंटे तालाबंदी करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होने वाले इस आंदोलन में धान की खरीद सीमा हटाने और नमी की निर्धारित मात्रा बढ़ाने सहित कई मांगें उठाई जाएंगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की बैठक पक्का मोर्चा टोहाना में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। किसान नेताओं ने कहा कि सरकारी एजेंसियों की ओर से धान खरीद में अनियमितता की जा रही है। किसानों की मांग है कि प्रति एकड़ 28 क्विंटल की खरीद सीमा हटाई जाए और धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार आगे आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जगतार सिंह, लाभ सिंह हरी, मनजीत सिंह पूर्णमाजरा, गुरदयाल सिंह ढेर, अवतार सिंह सिंधू, मच्छइंद्र सिंह, मुंशी राम सहित कई किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed