Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana: Internal infighting surfaces at Congress conference; former MLA Nishan Singh denied a chance to speak.
{"_id":"6ab156d171ea2a50ba06b591","slug":"video-tohana-internal-infighting-surfaces-at-congress-conference-former-mla-nishan-singh-denied-a-chance-to-speak-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: कांग्रेस सम्मेलन में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह, पूर्व विधायक निशान सिंह को नहीं मिला बोलने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: कांग्रेस सम्मेलन में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह, पूर्व विधायक निशान सिंह को नहीं मिला बोलने का मौका
टोहाना। किसान विश्राम गृह में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस परिवार तभी मजबूत होगा जब सभी एक साथ मिलकर चलेंगे। इस दौरान जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहते जेजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह को जब बोलने का मौका नही दिया तो खुद खडे होकर बोले हमे इग्नोर किया जाता है लेकिन कांग्रेस को एकजुट करना होगा। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, टोहाना विधायक परमवीर सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक निशान सिंह और सीनियर नेता कृष्णा पूनिया मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक निशान सिंह ने कहा, "मुझे तो शायद इस मंच पर बोलने का वक्त नहीं मिलना था। मैंने परमवीर जी से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे भी नहीं पता क्या प्रोग्राम है।" उन्होंने मंच पर पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जब ये नेता हमारे बीच आते हैं तो हमें खुशी होती है। ये एक ही संदेश देने आते हैं कि अपने परिवार यानी कांग्रेस को मजबूत करो। निशान सिंह ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार हमें इग्नोर किया जा रहा है। "अगर घर के बाहर कुत्तों को भी इग्नोर करोगे तो वो भी दूर जाकर बैठ जाता है। घर मजबूत तभी होता है जब मिलकर चलें।" उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा में कांग्रेस का वोट बढ़ा है। टिकट एक को मिलना था, नहीं मिला, लेकिन अब सबको परमवीर सिंह के साथ चलकर उन्हें विधायक बनाना है। उन्होंने प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की भी अपील की। विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि टोहाना कांग्रेस का परिवार है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 महीने तक किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे और अनेक किसानों की जान गई। उन्होंने शहीद किसानों पर दर्ज केस वापस लेने, सफाई कर्मचारियों, होमगार्ड और गेस्ट टीचरों को पक्का करने और टोहाना को जिला बनाने की मांग उठाई। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने सोच-समझकर संजय दत्त को हरियाणा का प्रभारी बनाया है और राव नरेंद्र सिंह सबको साथ लेकर चल रहे हैं। वर्कर ही पार्टी की असली ताकत हैं। शैलजा ने कहा कि हमने तो अपनी सभी सीटे जितवाने का काम किया, जहां कमी रही सबको पता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।