Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sit-in protest outside Sadar police station over the failure to arrest the accused in a Ratiya murder case; the victim had died following a dispute over land two and a half months ago.
{"_id":"6aa3d40ad83e8adf1e0f7ea3","slug":"video-sit-in-protest-outside-sadar-police-station-over-the-failure-to-arrest-the-accused-in-a-ratiya-murder-case-the-victim-had-died-following-a-dispute-over-land-two-and-a-half-months-ago-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सदर थाने के बाहर धरना, ढाई महीने पहले जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में युवक की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सदर थाने के बाहर धरना, ढाई महीने पहले जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में युवक की हुई थी मौत
रतिया। गांव हुक्मावाली में करीब ढाई महीने पहले जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में परमजीत सिंह की मौत के मामले में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। पुलिस कार्रवाई से नाराज पंजाब से पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को रतिया सदर थाना के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने में भारतीय किसान यूनियन मानसा के जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह, हुक्मावाली निवासी तरसेम, अमृतपाल कौर समेत हुक्मावाली और पंजाब के गांव लीलावाली के ग्रामीण शामिल हुए।
धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि 22 जून को परमजीत सिंह गांव हुक्मावाली में जमीन से जुड़े विवाद को पंचायती तौर पर सुलझाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पांच लोगों ने डंडों और लोहे की रॉड से परमजीत सिंह समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया। हमले में परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
परिजनों के अनुसार, पुलिस ने अमृतपाल कौर के बयान पर हुक्मावाली निवासी बादल, उसके भाई सुखविंद्र सिंह, बादल के बेटे गुरशरण सिंह और उसके दो बेटों नवदीप सिंह व जश्न सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उनका आरोप है कि घटना को करीब ढाई महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस पांच नामजद आरोपियों में से केवल दो को ही गिरफ्तार कर पाई है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने का ऐलान
पंजाब से पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।