{"_id":"6aaec786d7fc2c314d098429","slug":"traffic-signals-will-no-longer-shut-down-during-power-outages-the-municipal-council-has-installed-batteries-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161414-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब लाइट जाने पर बंद नहीं होगा यातायात सिग्नल, नगर परिषद ने लगवाई बैटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब लाइट जाने पर बंद नहीं होगा यातायात सिग्नल, नगर परिषद ने लगवाई बैटरियां
Sat, 19 Sep 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में ट्रैफिक सिग्नल के लिए बैटरी लगाते हुए कर्मचारी स्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। शहर में बिजली गुल होने के दौरान बंद हो जाने वाले ट्रैफिक सिग्नल की समस्या अब दूर हो गई है। नगर परिषद की ओर से ट्रैफिक सिग्नल के बैकअप के लिए नई बैटरियां लगवा दी गई हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी सिग्नल चालू रहेगा और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
दरअसल शहर के ट्रैफिक सिग्नल में लगी बैटरियां करीब दो साल से खराब थीं। इसके चलते बिजली जाते ही सिग्नल बंद हो जाता था। सिग्नल बंद होने के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ती थी। कई बार बिजली कटौती के दौरान वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इस समस्या के बारे में प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद नगर परिषद की ओर से सिग्नल के बैकअप सिस्टम को दुरुस्त करवाया गया। पुरानी खराब बैटरियों को हटाकर नई बैटरियां लगाई गई हैं। अब बिजली आपूर्ति बंद होने की स्थिति में बैकअप के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल चलता रहेगा।
विज्ञापन
-
नगर परिषद की तरफ से ट्रैफिक सिग्नल के बैकअप को लेकर बैटरियां लगवा दी गई है। बैटरियां खराब होने के कारण लाइट जाने पर सिग्नल बंद हो रहा था। प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नई बैटरियां लगवाई हैं।
- राहुल कुमार, एसआई, नगर परिषद