Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: 'Seva Setu' camp draws a poor response due to lack of publicity; fewer than 60 people turned up.
{"_id":"6aba56b853fd98a8920ba427","slug":"video-fatehabad-seva-setu-camp-draws-a-poor-response-due-to-lack-of-publicity-fewer-than-60-people-turned-up-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: प्रचार के अभाव में सेवा सेतु शिविर रहा फीका, 60 लोग भी नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: प्रचार के अभाव में सेवा सेतु शिविर रहा फीका, 60 लोग भी नहीं पहुंचे
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सेवा सेतु संकल्प के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए शिविर लगाया गया। लेकिन शिविर प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। प्रशासन ने शिविर पर खर्चा किया, 27 विभागों के 70 कर्मचारी दिनभर बैठे रहे लेकिन 50 लाभार्थी भी नहीं पहुंच पाए। हालात ये रहे कि कुर्सियों के ढेर दोपहर तक जैसे के तैसे ही पड़े रहे।
वजह ये रही कि प्रशासन की तरफ से प्रचार ही नहीं किया गया। प्रचार के अभाव में शहरवासियों को शिविर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। हालात ये रहे कि जनता तक सरकारी योजनाओं के सीधे लाभ पहुंचाने के दावे सोमवार को हवा-हवाई नजर आए। शिविर में आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने और उन्हें सही जगह तक पहुंचाने के लिए मुख्य द्वार के पास पंजीकरण काउंटर बनाया गया। सुबह 9 बजे शिविर शुरू हुआ और दिन भर कर्मचारी मोबाइल पर व्यस्त रहे और समय काटते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।