फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sundar receives justice at the sixth meeting of the Public Grievance Committee

Fatehabad News: जन परिवाद समिति की छठी बैठक में मिला सुंदर को न्याय

Mon, 28 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sundar receives justice at the sixth meeting of the Public Grievance Committee
फतेहाबाद। डीपीआरसी हॉल में जिला कष्ठ निवारण समिति की बैठक की सुनवाई के दौरान मौजूद मंत्री व अन्
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक सोमवार को लघु सचिवालय में मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में हुई। गांव बड़ोपल निवासी सुंदर को छठी बैठक में जाकर न्याय मिला है। इस बार मंत्री ने ठेकेदार पर एफआईआर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बैठक में मंत्री से दोबारा से टेंडर लगाकर प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन माह का समय मांगा है। सुंदर की शिकायत थी कि क्षेत्र में जो सेमग्रस्त के लिए पाइप लाइन डाली गई है उसमें गड़बड़ी हुई है। सुंदर ने इस साल अप्रैल माह में ग्रीवेंस की हुई बैठक में शिकायत दी थी। पहली बार डीसी ने सुनवाई की और इसके बाद पांच बार मंत्री के सामने मामला रखा गया।
विज्ञापन

बैठक में 12 अन्य मामले रखे गए और एक परिवाद पर बाद में सुनवाई की गई। लंबित 5 मामलों में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गांव जांडवाला स्कूल में गुटबाजी को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दी। इस पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
धरने पर विधायक, बैठक में नहीं पहुंचे
बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्र से कोई भी विधायक नहीं पहुंचा। फतेहाबाद से विधायक बलवान सिंह और टोहाना के कांग्रेस विधायक परमवीर लघु सचिवालय के बाहर चुनाव आयुक्त के मामले में धरने पर बैठे रहे। जबकि विधायक जरनैल सिंह बाहर हैं।
-------------
मंत्री ने रिश्वत वाली शिकायत पढ़कर सुनाई
एक परिवाद में गांव मढ़ के किसानों ने बताया कि उनके घग्घर नदी किनारे खेत हैं। उनके कनेक्शन एक ही फीडर लाइन पर कर दिए हैं उन्हें अलग-अलग किए जाएं। शिकायत में प्रति किसान फीडर लगाने पर 50 हजार रुपये और लाइन बदलने पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे। किसानों का कहना था कि लाइनमैन कई सालों से इसी जगह तैनात है और किसानों से उगाही कर रहा है। इस पर मंत्री ने खुद ही किसानों की शिकायत पढ़ कर सुनाई। मंत्री ने कहा कि यह आरोप गंभीर हैं यदि ये सही हैं तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और यदि आरोप गलत रहे तो आप पर भी कार्रवाई होगी।
-
- दुर्घटना के बाद सीआईए ने गाड़ी करवाई ठीक शहर के सेक्टर तीन में 25 अगस्त की रात को भूना मोड़ को जोड़ने वाले मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से कार चालक हरनाम सिंह भादू की मौत हुई थी। स्कॉर्पियो सीआईए की थी और मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार हो चुका है। मामले में मृतक के बेटे विशाल ने मंत्री बेदी को शिकायत दी। शिकायत में कहा कि घटना के बाद गाड़ी का बंपर टूटा, एयरबैग भी खुले लेकिन अब जब गाड़ी कब्जे में ली गई है तो उसमें खरोंच भी नहीं है। मामले की जांच होनी चाहिए।
-
इन मामलों पर भी हुई सुनवाई
रतिया निवासी शिकायतकर्ता मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह सैनी द्वारा नगर पालिका रतिया में कथित अवैध कॉलोनी/प्लॉटिंग से संबंधित शिकायत पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर शिकायत को फाइल कर दिया गया। गांव अमरगढ़ जिला जींद निवासी द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत में शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद शिकायत का एजेंडा फाइल किया गया। गांव नहला निवासी ग्रामीणों द्वारा गांव की 33 फीट गली के निर्माण तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग रखी गई।
शिकायत में बताया गया कि गली की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मंत्री ने खंड विकास व पंचायत अधिकारी भूना तथा पंचायती राज एक्सईएन को निर्देश दिए कि वह फील्ड विजिट करें तथा एक हफ्ते में मामले की रिपोर्ट दें।
रतिया क्षेत्र की रीना की शिकायत में घरेलू विवाद, दहेज संबंधी आरोप तथा पुलिस कार्रवाई से संबंधित विषय समिति के समक्ष रखा गया। शिकायतकर्ता द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। मंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए।
भूना क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित गीता रानी ने शिकायत में सीवरेज कनेक्शन काटे जाने तथा घर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या रखी गई। शिकायतकर्ता ने मामले में संतुष्टि जाहिर की व शिकायत फाइल कर दी गई।
गांव करनौली में नई पाइप लाइन डालने से संबंधित शिकायत में पाइप लाइन की स्थिति, सड़क पर आवागमन में आ रही परेशानी तथा ग्रामीणों को हो रही असुविधा का मुद्दा उठाया गया। मंत्री ने एसडीएम को मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। भट्टू कला निवासी संदीप कुमार की सड़क के निर्माण कार्य से संबंधित शिकायत कर मंत्री ने पंचायत राज विभाग के एक्सईएन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वहीं रतिया निवासी कमलजीत कौर की नगरपालिका संबंधी शिकायत पर शिकायतकर्ता ने विभाग की कार्रवाई से संतुष्ट जताई। बैठक में डीसी डॉ. विवेक भारती, एसपी निकिता खट्टर, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, चेयरमैन राजपाल बैनीवाल, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed