फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to abolish the municipality and implement the Panchayat system

Fatehabad News: नगर पालिका रद्द कर पंचायत लागू करने की मांग

Mon, 28 Sep 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish the municipality and implement the Panchayat system
भूना। कंबोज बिरादरी के लोग पुनः पंचायत बनाने की मांग को लेकर समाज की 30 तारीख की बैठक को लेकर र
भूना। नगर पालिका रद्द कर ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 2 अक्तूबर को प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले विभिन्न समुदायों के लोग शहर में पैदल प्रदर्शन और जुलूस निकालते हुए पुरानी जनता धर्मशाला पहुंचेंगे। महापंचायत में नगर पालिका को तत्काल प्रभाव से रद्द कर भूना में ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
महापंचायत को लेकर शहर में अलग-अलग समुदायों की बैठकें हो रही हैं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कंबोज समाज के लोगों ने 30 सितंबर को समाज की पंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। समाज के बुद्धिजीवी एवं सम्मानित सदस्यों की बैठक में 2 अक्टूबर की महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

------------
अलग-अलग समाज की बैठकों से बढ़ी सक्रियता
आयोजकों के अनुसार, शहरवासी लंबे समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। उनका दावा है कि महापंचायत में शहर के अलावा आसपास की ढाणियों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका अप्रूव्ड एरिया से बाहर होने के कारण उनके कई काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed