{"_id":"6aa931a1b9cd78f4b90ace65","slug":"video-fatehabad-new-twist-in-the-auto-market-leadership-dispute-due-to-opposition-from-shopkeepers-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ऑटो मार्केट प्रधानगी को लेकर दुकानदारों के विरोध से आया नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ऑटो मार्केट प्रधानगी को लेकर दुकानदारों के विरोध से आया नया मोड़
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर बनी ऑटो मार्केट की प्रधानगी को लेकर मंगलवार को नया विवाद सामने आ गया। बलविंद्र उर्फ बल्ली को प्रधान बनाए जाने की सूचना के बाद मार्केट के एक पक्ष के दुकानदारों ने इसका विरोध जताया। दुकानदारों का कहना है कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए बिना ही नई प्रधानगी का फैसला कर लिया गया, जो संगठन की व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए मामले को स्पष्ट करने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि प्रधान हरपाल ढ़ाका की गैरमौजूदगी में कुछ लोगों ने बलविंद्र उर्फ बल्ली को प्रधान बना दिया है। ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने मंगलवार को मार्केट में एक बैठक कर कहा कि मौजूदा प्रधान हरपाल ढाका के भाई का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके चलते वे अपने घर पर शोक में हैं। उनकी अनुपस्थिति और गैर-मौजूदगी में इस तरह नया प्रधान चुन लेना पूरी तरह से गलत और असंवैधानिक है। दुकानदारों ने स्पष्ट किया है कि वे बलविंदर बल्ली को अपना प्रधान नहीं मानते और हरपाल ढाका ही उनके एकमात्र सर्वमान्य प्रधान हैं।
----
बिना सदस्यों की राय के बना दिया नया प्रधान
दुकानदार संदीप ने पक्ष रखते हुए कहा बिना सभी दुकानदारों की सहमति के यह नया चुनाव घोषित किया गया है, जो हमें मंजूर नहीं है। ऑटो मार्किट यूनियन की बाबा विश्वकर्मा ऑटो मार्किट वेलफेयर सोसायटी के 21 सदस्यों की बैठक में नया प्रधान चुनने पर कोई फैसला नहीं हो जाता तब तक उनकी मार्केट के प्रधान हरपाल ढ़ाका रहेंगे। ऐसे में नई कार्यकारिणी या नए प्रधान की घोषणा किस आधार पर की गई, यह स्पष्ट नहीं है। दुकानदार महावीर सुथार ने इस दौरान कहा कि यह जो चुनाव का फैसला लिया गया है, वह ऑटो मार्किट के दुकानदारों को बिना विश्वास में लिए किया गया है। हमारे प्रधान हरपाल ढाका जी के भाई का देहांत हो जाने के कारण वे दुख की घड़ी में घर पर हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में कुछ लोगों ने अपनी मर्जी से यह फैसला ले लिया, जिसका हम सभी दुकानदार मिलकर विरोध करते हैं। ऑटो मार्किट के अधिकतर व्यापारी हरपाल ढाका के साथ खड़े हैं और वे ही हमारे प्रधान हैं। मार्केट के सभी दुकानदारों की सहमति के बिना प्रधानगी का फैसला उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।