Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Iron pillars installed for traffic management damaged; Municipal Council files complaint with police, seeking registration of an FIR.
{"_id":"6ae8d380315e8ee7d9000d49","slug":"video-fatehabad-iron-pillars-installed-for-traffic-management-damaged-municipal-council-files-complaint-with-police-seeking-registration-of-an-fir-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए लोहे के पिलर तोड़े, नगर परिषद ने एफआईआर के लिए पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए लोहे के पिलर तोड़े, नगर परिषद ने एफआईआर के लिए पुलिस को दी शिकायत
फतेहाबाद। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर लगाए गए लोहे के पिलर तोड़ने का मामला सामने आया है। रविवार देर शाम जवाहर चौक से आश्रम मोड़ तक लगे लोहे के पिलर को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद कुछ लोग टूटे हुए पिलर को दोबारा लगाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं, नगर परिषद प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद की ओर से लोहे के पिलर तोड़ने वालों के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दी गई है। एमई सुमित चोपड़ा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। साथ ही पिलर तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से थाना रोड, जवाहर चौक और हंस मार्केट सहित अन्य स्थानों पर लोहे के पिलर लगाने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इस व्यवस्था का दुकानदार लगातार विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिलर लगने से वाहनों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। विरोध को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने दिवाली के त्योहार तक पिलर लगाने का काम रोक दिया था। लेकिन पहले से लगाए गए पिलर तोड़े जाने की घटना के बाद अब नगर परिषद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई के लिए कदम उठाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।