Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Government is creating new problems for farmers by reducing canal water supply: Daulatpuria
{"_id":"6ad3a203c03ac63dff08150c","slug":"video-fatehabad-government-is-creating-new-problems-for-farmers-by-reducing-canal-water-supply-daulatpuria-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नहरी पानी में कटौती कर किसानों में नई समस्या पैदा कर रही है सरकार: दौलतपुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नहरी पानी में कटौती कर किसानों में नई समस्या पैदा कर रही है सरकार: दौलतपुरिया
फतेहाबाद। नहरी सिंचाई विभाग द्वारा रोटेशन चेंज करने पर आने वाले समय में किसानों को होने वाली समस्याओं पर फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को परेशान करने के लिए आए दिन तुगलकी फरमान जारी करती रहती है। एक और किसान मंडियों मेंं अपनी धान की फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं रबी की फसलों की बुआई का समय भी नजदीक है, ऐसे में नहरी सिंचाई विभाग द्वारा रोटेशन चेंज कर किसानों के लिए नई समस्या पैदा कर दी है। नए रोटेशन के अनुसार अब महीने में केवल 7 दिन की नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। नहरों में सफाई के नाम पर सिंचाई के पानी की कटौती से खेतों में बुआई व सिंचाई में परेशानी आना तय है। किसान पहले ही सरकार की मनमानियों से परेशान है। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि पहले 15 दिन पानी दिया जाता था, तथा 15 दिन नहरें बंद रखी जाती थी, लेकिन अब 7 दिन पानी दिया जाएगा और 21 दिन नहरें बंद रखी जाएंगी। इससे किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा आने वाली फसलों पर भी इसका सीधा असर होगा। किसानों की आय प्रभावित होगी। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र पहले से ही सूखे की मार झेल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।