Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers in Tohana, Fatehabad, staged a protest, expressing their displeasure over the mismanagement of paddy procurement.
{"_id":"6ad31a9530adb4ac4e08f26f","slug":"video-farmers-in-tohana-fatehabad-staged-a-protest-expressing-their-displeasure-over-the-mismanagement-of-paddy-procurement-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में धान खरीद में अव्यवस्था से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में धान खरीद में अव्यवस्था से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
टोहाना में धान खरीद में आ रही समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने शनिवार को हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह पूरनमाजरा और किसान नेता रमेश डांगरा ने बताया कि 10 अक्टूबर को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि मार्केट कमेटी पर ताला लगाया जाएगा। जिसके तहत 14 अक्टूबर को मार्केट कमेटी गेट पर सांकेतिक ताला लगाया गया था।
किसानों का आरोप है कि 28 सितंबर से खरीद शुरू हुई है, लेकिन आज तक किसी भी किसान की धान एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही। केवल कागजों में एमएसपी दिखाई जा रही है। सेलर संचालक और सरकार की मिलीभगत से किसान को लूटा जा रहा है। किसान की ढेरी 2200, 2100 रुपये में खरीदी जा रही है, जबकि सरकारी रेट पर पैसे दिखाए जा रहे हैं। इससे प्रति एकड़ 10 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
नेताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और स्थानीय विधायक परमवीर सिंह ने एक बार भी मंडी का दौरा नहीं किया। टोहाना अनाज मंडी में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।