{"_id":"6ab544846c1982a36e04cf76","slug":"video-fatehabad-bulldozer-razes-tile-factory-and-dhaba-built-without-clu-in-kharakheri-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: खाराखेड़ी में बिना सीएलयू बनी टाइल फैक्ट्री और ढाबे पर चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: खाराखेड़ी में बिना सीएलयू बनी टाइल फैक्ट्री और ढाबे पर चला बुल्डोजर
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खाराखेड़ी के पास डीटीपी (जिला नगर योजनाकार विभाग) ने बिना सीएलयू (भूमि उपयोग परिवर्तन) के बनाए गए टाइल फैक्ट्री और ढाबे समेत दो भवनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवा दिया। बुल्डोजर से तोड़ने की कार्रवाई की गई। कई वर्षों से हाईवे के पास जमीन पर किए गए कथित अवैध निर्माण को लेकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटाया। इससे पहले नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों निर्माणों को नष्ट किया गया। डीटीपी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई डीटीपी करमवीर झाझड़िया के नेतृत्व में की। विभाग के अनुसार, खारा खेड़ी के पास हिसार रोड पर बिना (सीएलयू) के व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दो स्ट्रक्चर बनाए गए थे। इनमें एक टाइल फैक्ट्री और दूसरा ढाबा संचालित किया जा रहा था। विभाग ने इन्हें नियमों के विपरीत मानते हुए कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था। मौके पर डीटीपी विभाग की एफआई पुष्पा, जेई संदीप कुमार और जेई अंकित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई पूरी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।