{"_id":"6ab554e6eba6b6804107930e","slug":"son-of-a-primary-school-teacher-arrives-from-canada-cremation-held-in-the-village-three-days-later-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161706-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कनाडा से पहुंचे प्राइमरी शिक्षक के बेटे, गांव में हुआ तीन दिन बाद दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कनाडा से पहुंचे प्राइमरी शिक्षक के बेटे, गांव में हुआ तीन दिन बाद दाह संस्कार
Thu, 24 Sep 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकास टाउन निवासी शिक्षक प्रहलाद सिंह की सिरसा रोड स्थित एक होटल में मौत के बाद वीरवार को शव का उनके गांव खैरी में दाह संस्कार किया गया। कनाडा से दोनों बेटों के पहुंचने के बाद वीरवार को दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
प्रहलाद सिंह गांव काताखेड़ी के प्राइमरी स्कूल में तैनात थे। होटल में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान प्रहलाद सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक प्रहलाद सिंह की पत्नी सुमन के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। पत्नी ने गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए हैं।
वहीं इस मामले में पुलिस भी अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है। फुटेज करीब 5 मिनट 4 मिनट की है। इसमें पार्टी के दौरान सभी आपस लड़ते नजर आ रहे है।
विज्ञापन
इस दौरान शिक्षक प्रहलाद सिंह नीचे गिर जाता है लेकिन साथी फिर भी लड़ते रहते हैं। पुलिस प्रवक्ता विनोद का कहना है कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है।
-
घटना के बाद बौखलाए साथी
मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जो कि संन्यास आश्रम रोड की बताई जा रही है। घटना के बाद कार में सवार होकर साथी निकले और इस दौरान उन्होंने घबराकर गाड़ी दौड़ाई। रात करीब 9:46 बजे संन्यास आश्रम रोड के पास उनकी तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी।