फतेहाबाद। टेनिस बॉल नमो क्रिकेट लीग के फाइनल में फतेहाबाद क्लब ने टाइगर क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नशामुक्ति सेना के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि फतेहाबाद में इतने बड़े स्तर की क्रिकेट लीग का आयोजन होना खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जोन नंबर-1 में कुल 104 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
भवानी सिंह ने लीग के आयोजन में सहयोग के लिए सुदेश फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी का आभार जताया। इस अवसर पर प्राचार्य गुरचरण दास, एडवोकेट विनोद मेहता, मंगत मित्तल, गुरदीप अयाल्की, अमन सिंह, रवि भाकर, कृष्ण पारचा, गुलशन दरियापुर, ललित ठाकुर, अनिल ठाकुर, सौरभ रत्ती और हैप्पी बोसवाल मौजूद रहे।