फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over the post of Auto Market Head: Both factions have called a meeting today

Fatehabad News: ऑटो मार्केट प्रधान पद पर विवाद दोनों पक्षों ने आज बुलाई बैठक

Thu, 24 Sep 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the post of Auto Market Head: Both factions have called a meeting today
फतेहाबाद। भूना रोड स्थित ऑटो मार्केट के प्रधान पद पर विवाद बढ़ता जा रहा है। वीरवार को बलविंदर सिंह बल्ली ने खुद को नया प्रधान बताते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की। वहीं पूर्व प्रधान हरपाल ढाका ने शुक्रवार को सम्मेलन बुलाकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।
विज्ञापन

बल्ली ने हिसार रोड स्थित निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित कर प्रवीण ढींगड़ा को उपप्रधान घोषित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑटो मार्केट के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है और पूरी मार्केट उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की।
विज्ञापन

दूसरी ओर हरपाल ढाका ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शुक्रवार सुबह 11 बजे सम्मेलन बुलाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाई के निधन के कारण वह कुछ समय से घर पर थे और ऑटो मार्केट नहीं आ रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे खुद को प्रधान घोषित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाका ने कहा कि वह पिछले चार साल से प्रधान हैं और स्वयं पद छोड़ना चाहते थे। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति उनके पास आकर प्रधान बनने की इच्छा जताता तो वह पद से इस्तीफा दे देते। उन्होंने नए प्रधान के गठन में पूर्व प्रधान जरनैल सिंह की भूमिका का आरोप लगाते हुए वीडियो में उनके खिलाफ भी बातें कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed