फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration's bulldozer razes tile factory and dhaba built without CLU

Fatehabad News: बिना सीएलयू बनी टाइल फैक्टरी ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 24 Sep 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer razes tile factory and dhaba built without CLU
गांव खारा खेड़ी की डीटीपी की जमीन से अवैध कब्जा हटाता प्रशासन। स्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खाराखेड़ी के पास बिना सीएलयू बनाए गए टाइल फैक्टरी और ढाबे पर डीटीपी विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर दोनों निर्माणों को हटवा दिया। कार्रवाई से पहले संबंधित निर्माणों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

डीटीपी (जिला नगर योजनाकार विभाग) करमवीर झाझड़िया के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। विभाग के अनुसार हिसार रोड पर बिना सीएलयू (भूमि उपयोग परिवर्तन) व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दो स्ट्रक्चर बनाए गए थे। इनमें एक में टाइल फैक्टरी और दूसरे में ढाबा संचालित किया जा रहा था। विभाग ने दोनों निर्माणों को नियमों के विपरीत माना।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। डीटीपी विभाग की एफआई पुष्पा, जेई संदीप कुमार और जेई अंकित सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने दोनों स्ट्रक्चर हटाने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पुलिस बल रहा तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस की एनफोर्समेंट ब्यूरो विंग की फोर्स भी मौके पर तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में विभागीय टीम ने कार्रवाई की जिससे पूरी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। एसडीओ रविंद्र कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हाईवे के पास संबंधित जमीन पर बिना आवश्यक सीएलयू लिए निर्माणकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन निर्माणों को हटाया और मौके पर संचालित गतिविधियों को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed