Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ensuring justice for the victim is the priority; action will be taken if any negligence is found: Usha Priyadarshini

पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई : उषा प्रियदर्शनी

Fri, 20 Nov 2026 08:19 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:19 PM IST
Ensuring justice for the victim is the priority; action will be taken if any negligence is found: Usha Priyadarshini
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने शुक्रवार को भूना क्षेत्र की नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म मामले में पीड़िता के गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों और पड़ोसियों से बातचीत कर पीड़िता के परिजनों और परिवार की परिस्थितियों को समझा तथा पूरे प्रकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की और संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान आयोग अध्यक्ष ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस द्वारा मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना महिला आयोग की प्राथमिकता है। बच्ची की सुरक्षा, देखभाल और उसके भविष्य को सुरक्षित करना प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए और साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। महिला आयोग अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करें और जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि पीड़िता के हितों और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। महिला आयोग पूरे मामले की निगरानी करेगा, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर डीएसपी नर सिंह बिश्नोई, नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन सविता टुटेजा, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल, थाना प्रभारी कंवर सिंह, महिला सुपरवाइजर मंगलेश नेहरा सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मृतक दलित किसान की भांजी बनकर जमीन हड़पने वाली महिला के पति पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्यवाही

20 Nov 2026

VIDEO: 1090 चौराहे पर बना सेल्फी प्वाइंट, हनुमान जी की गदा के साथ लें सेल्फी

20 Nov 2026

VIDEO: छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा करने और अग्रसारित करने को लेकर विरोध प्रदर्शन, मानी गईं मांगें

20 Nov 2026

VIDEO: बीकापुर में BSP की जनसभा, आकाश आनंद ने भरी हुंकार

20 Nov 2026

अरदास के साथ शुरू हुआ एसजीपीसी का जनरल इजलास

20 Nov 2026
विज्ञापन

सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाना बढ़ी जिम्मेदारी का प्रतीक: हरजिंदर सिंह धामी

20 Nov 2026

कांगड़ा: BBMB एरियर मामले में जीत पर मुख्यमंत्री सुक्खू का अभिनंदन, जयसिंहपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जताई खुशी

20 Nov 2026
विज्ञापन

सिरमौर: पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऊना और झुखाला का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में 3-0 से जीत

20 Nov 2026

रामकथा में पहुंचे 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार', सवा छह किलो से ज्यादा सोना पहनकर खींचा ध्यान

20 Nov 2026

कानपुर के सीएसए परिसर में 82 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम

20 Nov 2026

दिव्य दरबार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों की समस्याओं का बताया समाधान

20 Nov 2026

कर संशोधन के नाम पर वसूली के आरोप में नगर निगम कार्यालय में हंगामा, आरआई से हाथापाई

20 Nov 2026

हांसी में विकास कार्यों का उद्घाटन और भविष्य की योजनाओं पर विधायक विनोद भयाना का वक्तव्य

20 Nov 2026

मेरठ: खिवाई में पौने दो करोड़ से बनेगा रास्ता, स्टेडियम निर्माण के लिए भी मिली ग्रांट

20 Nov 2026

कानपुर: स्ट्रीट फूड का बढ़ता चस्का बच्चों की सेहत पर पड़ रहा भारी, देखें वीडियो

20 Nov 2026

कांगड़ा: भीमराव के जयकारों से गूंजा जोरावर स्टेडियम, एससी-एसटी समुदाय ने उठाई विकास निधि कानून की मांग

20 Nov 2026

शादी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चाकू लगने से युवक गंभीर

20 Nov 2026

'छोटी काशी' अनूपशहर में आस्था का मेला: 40 बीघा में फैला कार्तिक मेला, देखें कैसी चल रही तैयारी

20 Nov 2026

हरियाणा कबड्डी संघ के चुनाव रद्द कर प्रशासक नियुक्त करने की मांग

20 Nov 2026

सिरमौर: अप्रैल की गर्मी से नहीं झुलसेगी गेहूं की फसल, धौलाकुआं ने तैयार कीं 4 नई किस्में

20 Nov 2026

सोलन: 14 महीने से कैपिंग, 80 हजार ग्राहक परेशान; बघाट बैंक के मर्जर की उठी मांग

20 Nov 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय: डीयू के 103वें दीक्षांत समारोह में अमित शाह की जगह पहुंचे पीयूष गोयल, जानें क्या कहा

20 Nov 2026

फरीदाबाद: मनोचिकित्सक ने छात्रों को बताए एंजाइटी और डिप्रेशन सहित कई मानसिक समस्याओं से बचने के तरीके

20 Nov 2026

रामपुर बुशहर: नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे, नोगली बाजार में गूंजे चिट्टा विरोधी नारे

20 Nov 2026

सतना नगर निगम: महापौर पर 70 लाख और एमआईसी सदस्य पर 20 लाख बकाया, कांग्रेस ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

20 Nov 2026

गेयटी में दिखा गोवा का रंग, शिमला में विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन शुरू

20 Nov 2026

VIDEO: सड़क हादसे में बीएससी छात्रा की मौत, भाई घायल

20 Nov 2026

लुधियाना: फिटनेस का संदेश लेकर दौड़ेंगे 1500 से अधिक रनर्स

20 Nov 2026

देहरादून: इगास बग्वाल पर लोगों ने उल्लास के साथ खेला भैलो

20 Nov 2026

मेरठ: गढ़ रोड के राधा गार्डन पब्लिक स्कूल में महिला वर्ग की बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता

20 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed