Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Mining department takes action against illegal mining in Bhuna, Fatehabad; a bulldozer and two tractor-trolleys seized.
{"_id":"6b02a3e2e30e5fcdd50417d5","slug":"video-mining-department-takes-action-against-illegal-mining-in-bhuna-fatehabad-a-bulldozer-and-two-tractor-trolleys-seized-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के भूना में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई, बुल्डोजर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के भूना में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई, बुल्डोजर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
गांव ढाणी सांचला के खेतों में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने के मामले में माइनिंग विभाग हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बुल्डोजर मशीन और मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
माइनिंग विभाग चंडीगढ़ को सूचना मिली थी कि गांव ढाणी सांचला के खेतों में ईंट भट्ठे पर इस्तेमाल के लिए अवैध तरीके से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। सूचना में बताया गया था कि खेतों से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरी जा रही है। इसके बाद माइनिंग विभाग हिसार की टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की।
टीम को खेतों में एक जेसीबी मशीन से खुदाई करते हुए पाया गया, जबकि मौके पर मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी खड़ी मिलीं। टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन और दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कंवर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने भी सहयोग किया। फिलहाल पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से अवैध खनन के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।