{"_id":"6ad77f57c1dc4918080ab5da","slug":"video-burning-of-60-foot-tall-effigies-of-ravana-meghnada-and-kumbhakarna-on-dussehra-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर 60 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर 60 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन
फतेहाबाद। शहर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-10 में शहर थाने के साथ लगती खाली जगह पर 60 फीट ऊंचे रावण और 50-50 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
इससे पहले श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला से सेक्टर-10 तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रामलीला के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकार रथ पर सवार होकर शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद राम सेना और रावण सेना के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके पश्चात बुराई के प्रतीक तीनों पुतलों का दहन हुआ। दशहरा उत्सव का आयोजन सर्व समाज त्योहार सेवा ट्रस्ट की ओर से किया गया। कार्यक्रम की तैयारियां ट्रस्ट के संरक्षक पंडित चरणजीत शर्मा की देखरेख में की गई थीं। शोभायात्रा को हरी झंडी नगर परिषद की वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा ने दिखाई। शोभायात्रा में रामलीला के पात्रों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शाम को शोभायात्रा के सेक्टर-10 पहुंचने के बाद राम सेना और रावण सेना के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।