{"_id":"6ad7ae92c787a57b720e7cdc","slug":"crowd-control-drill-using-water-cannons-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163294-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास
Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अभ्यास करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर भीड़ को नियंत्रित करने और आपात स्थिति में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की तैयारी पुलिस ने मंगलवार को मॉक ड्रिल के जरिए परखी। पुलिस लाइन में आयोजित अभ्यास में जवानों ने वाटर कैनन के इस्तेमाल, भीड़ नियंत्रण, राहत-बचाव और प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों की मुस्तैदी, आपसी तालमेल और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का आकलन किया गया। जवानों को संवेदनशील हालात में संयम और सूझबूझ से काम लेने की हिदायत दी गई। उन्हें बताया गया कि भीड़ को नियंत्रित करते समय अनावश्यक बल प्रयोग से बचना चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
डीएसपी नरसिंह ने जवानों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वाटर कैनन सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
घायलों को निकालने से अस्पताल पहुंचाने तक का अभ्यास
अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने, प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दोहराई गई। डीएसपी ने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल से जवानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और आपात परिस्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलती है।
-
प्रभावी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं बल्कि संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। आमजन से आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करने की अपील है।
- निकिता खट्टर, एसपी