Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bar Association elections in Tohana, Fatehabad: Nomination process begins; voting to be held on September 11.
{"_id":"6a8ffc4f1e8aa4283f089fa1","slug":"video-bar-association-elections-in-tohana-fatehabad-nomination-process-begins-voting-to-be-held-on-september-11-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 11 सितंबर को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 11 सितंबर को होगा मतदान
टोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव पर्यवेक्षक सतपाल सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन फार्म वीरवार 27 अगस्त को दोपहर एक बजे से चार बजे तक लिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण 29 अगस्त को भी दोपहर एक से चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अगस्त को होगी, जबकि 31 अगस्त को दोपहर एक से चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यदि चुनाव में मुकाबला होता है तो मतदान 11 सितंबर 2026 को सुबह नौ बजे से कराया जाएगा।
सिंगला ने बताया कि इस बार बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में कुल 326 मतदाता शामिल हैं। चुनाव प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और कैशियर पदों के लिए कराए जा रहे हैं। इनमें उप प्रधान और संयुक्त सचिव का पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उनके साथ एआरओ के तौर पर कृष्ण कुमार गोयल सहयोग कर रहे हैं।
उधर, नामांकन शुरू होते ही बार में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। पहले दिन कई अधिवक्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।