Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Palledars (loaders/porters) staged a protest in Tohana, Fatehabad, and submitted a memorandum to the SDM demanding a wage hike.
{"_id":"6a968a0b07eabe6c21085947","slug":"video-palledars-loadersporters-staged-a-protest-in-tohana-fatehabad-and-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-demanding-a-wage-hike-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में पल्लेदारों का प्रदर्शन, मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में पल्लेदारों का प्रदर्शन, मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सेंट्रल वेयर हाउस में कार्यरत पल्लेदारों ने मजदूरी दरें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। एफसीआई वर्कर पल्लेदार यूनियन टोहाना के बैनर तले करीब 200 मजदूर हाथों में लाल झंडे और बैनर लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन प्रधान बीरा राम ने बताया कि उनकी यूनियन में करीब 200 पल्लेदार हैं, जो लंबे समय से एफसीआई गोदामों के साथ-साथ सेंटर वेयर हाउस में अनाज की स्टैकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य कर रहे हैं। हाल ही में सेंटर वेयर हाउस के लेबर कार्य का टेंडर एच.एस. लेबर कंपनी को अलॉट किया गया है।
प्रधान का आरोप है कि कंपनी उन्हें आज भी महज 4 रुपये प्रति बैग के हिसाब से मजदूरी दे रही है। जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। मजदूर 20-25 फुट ऊंचे स्टैक लगाते हैं, जिसका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता।
मजदूरों ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार से 2026-27 के लिए मजदूरी में कम से कम 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन ठेकेदार ने बातचीत करने से भी इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर मजदूरों ने 31 अगस्त से सेंटर वेयर हाउस में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है और काम पूरी तरह बंद कर दिया है।
मंगलवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में मजदूरों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नई मजदूरी दरें तय कराए और ठेकेदार को बातचीत के लिए बाध्य करे।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और ठेका कंपनी की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।